AC Cleaning: एसी की जेट सर्विस कराएं या नॉर्मल? जानिए कौन-सी क्लीनिंग आपके AC के लिए है बेस्ट और किफायती

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Wed, 25 Feb 2026 12:25 PM IST
सार

Normal vs Jet AC Service:

क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से कराई गई एसी सर्विस न सिर्फ आपकी जेब ढीली करती है, बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ा देती है? जेट वाली डीप क्लीनिंग और साधारण ड्राई सर्विस के बीच का फर्क समझना बहुत जरूरी है। इस लेख में जानिए आपके एसी की सेहत, कूलिंग और कम बिजली खपत के लिए कौन सी सर्विस सबसे बेहतर साबित होगी।

विज्ञापन
Should you get your AC service jet or standard? How useful and how different from dry service? tech news hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

    गर्मियां दस्तक देने वाली हैं और एसी को तैयार करना जरूरी है, लेकिन सवाल यह है कि जेट पंप से हाई-प्रेशर वॉश कराएं व सामान्य या ड्राई सर्विस? अगर एसी कई महीनों से बंद था या दिन में 12–18 घंटे चलता है, तो जेट सर्विस बेहतर रहती है क्योंकि यह कॉइल्स की गहरी सफाई करती है। वहीं, अगर पिछले सीजन के अंत में जेट सर्विस हो चुकी है और रोजाना इस्तेमाल 5–7 घंटे का है, तो ड्राई सर्विस पर्याप्त हो सकती है। सही विकल्प आपके उपयोग पैटर्न और पिछली सर्विस पर निर्भर करता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

    फरवरी खत्म होते-होते पारा चढ़ने लगा है। ऐसे में अपने एयर कंडीशनर (AC) की धूल झाड़ने का वक्त आ गया है। अक्सर जब हम मैकेनिक बुलाते हैं, तो वह हमें दो विकल्प देता है, जेट पंप सर्विस या नॉर्मल सर्विस। इन दोनों के बीच केवल कीमत का ही नहीं, बल्कि तकनीक और जरूरत का भी बड़ा अंतर होता है। जैसे:

    1. जेट वाली सर्विस

    इसमें एक पावरफुल वॉटर पंप और प्रेशर गन का इस्तेमाल किया जाता है। पानी की तेज धार सीधे कूलिंग कॉइल्स, फिन्स और ब्लोअर के आर-पार जाती है। तो सवाल है कि इसे चुने कब? तो अगर आप सीजन की पहली सर्विस करवा रहे हैं या आपका एसी धूल-मिट्टी वाले इलाके में लगा है, तो यह बेहतर साबित हो सकता है। इसके फायदे ये होंगे कि यह अंदर जमी वर्षों पुरानी गंदगी और कीचड़ को निकाल बाहर करती है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम होता है और बिजली की बचत होती है। ध्यान रहे कि अगर टेक्नीशियन नया है, तो वह हाई प्रेशर से कॉइल्स की नाजुक फिन्स को मोड़ सकता है। साथ ही, दीवारों पर गंदगी फैलने का डर रहता है। इसलिए अनुभवी चुनना समझदारी हो सकती है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

    2. नॉर्मल या ड्राई सर्विस

    इसमें टेक्नीशियन एयर फिल्टर निकाल कर धोता है और अंदर के हिस्सों को ब्रश या स्प्रे बोतल से साफ करता है। इसे ऐसी स्थिति में चुनें जब आपने पिछले सीजन के अंत में जेट सर्विस करवाई हो या फिर आपका इस्तेमाल दिन में केवल 5-7 घंटे है, तो नॉर्मल सर्विस काफी है। इसका फायदा है कि ये सस्ती होती है और इसमें AC के सेंसर या पीसीबी (PCB) में पानी जाने का खतरा न के बराबर होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसका नुकसान है कि इसमें केवल ऊपरी सफाई होती है, कभी-कभी कॉइल्स के गहरे कोनों तक जमी धूल इससे साफ नहीं हो पाती।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें