किसान सम्मान निधि योजना: खाते में आ रहा है पैसा या नहीं, मोबाइल से ऐसे पता करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की मदद के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत किसानों के बैंक अकाउंट में मोदी सरकार हर साल 6,000 रुपये जमा करती है। यह पैसे तीन किश्त में खाते में पहुंचते हैं। इस योजना के तहत नौ करोड़ किसानों के खाते में 17,100 करोड़ रुपये छठी किस्त के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है लेकिन सवाल यह है कि आपके खाते में पैसा पहुंच रहा या नहीं? यह कैसे पता चलेगा और यदि नहीं पहुंच रहा तो शिकायत कैसे करें? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

यदि आप भी एक किसान हैं और आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं और आपको इस संबंध में कोई समस्या है तो आप011-24300606नंबर पर फोन करके अपनी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं। इसके अलावा आपpmkisan-ict@gov.inपर ई-मेल के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें बैलेंस चेक करना का तरीका..

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आ रहा है या नहीं तो सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में https://fw.pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus/BeneficiaryStatus.aspx टाइप करें या फिर सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।