PM Kisan 23rd Installment: कब आएगी किसान निधि की 23वीं किस्त? स्मार्टफोन से घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में करें चेक
PM Kisan 23rd Installment Update On Mobile:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी और अब अगली ₹2,000 की किस्त जून के आखिर या जुलाई में आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि किसानों को किस्त पता करने के लिए बैंकों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, वे आसानी से इस लेख में बताए गए आसान तरीकों से अपने मोबाइल से ही अगली यानी 23वीं किस्त की अपडेट जान सकते हैं

देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जुलाई 2026 में 23वीं किस्त के 2,000 रुपये लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख का एलान होना बाकी है।
तकनीक के इस दौर में अब आपको किस्त की जानकारी के लिए बैंकों या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

किन किसानों को मिलेगा फायदा?
इस स्कीम का पैसा सीधा बैंक खाते में तभी आएगा, जब आपका अकाउंट डिजिटल रूप से पूरी तरह अपडेटेड हो। इसके लिए ये 3 चीजें होना अनिवार्य हैं:
e-KYC:
आपका ई-केवाईसी पूरा होना चाहिए।आधार लिंकिंग:आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है।लैंड वेरिफिकेशन:आपके भूमि रिकॉर्ड्स का ऑनलाइन वेरिफिकेशन सही होना चाहिए।
इनमें से किसी भी जानकारी में गड़बड़ी होने पर सिस्टम आपकी किस्त रोक सकता है।

मोबाइल से PM Kisan स्टेटस चेक करने का आसान तरीका
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि 23वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो अपने मोबाइल फोन से इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
पोर्टल पर जाएं:
सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।स्टेटस विकल्प चुनें:होमपेज पर दिए गए लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) विकल्पपर टैप करें।डिटेल्स दर्ज करें:अब स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।कैप्चा भरें:स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सिक्योरिटी कैप्चा (Captcha) कोड को सही-सही टाइप करें।स्टेटस चेक करें:सारी डिटेल्स भरने के बाद गेट डेटा (Get Data) बटन पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर आपके अकाउंट से जुड़ी पूरी जानकारी और अगली पेमेंट का स्टेटस सामने आ जाएगा।