स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 8 बातें

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Apr 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
planning to buy a smartphone 8 things you must know
mobile

    स्मार्टफोन खरीदना आजकल कोई नई बात नहीं है लेकिन समझदारी से स्मार्टफोन लेना बड़ी बात है। आजकल रोज कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं, ऐसे में यूजर्स कंफ्यूज है कि कौन सा फोन उसके लिए सभी मायनों में बेहतर होगा। आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन खरीदने से पहले किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

    mobile
    mobile

    स्मार्टफोन की बॉडी

    आजकल बाजार में दो तरह की बॉडी वाले फोन आ रहे हैं। पहला मेटल और दूसरा प्लास्टिक, हालांकि कुछ ग्लास कोटड भी हैं लेकिन ऐसे फोन की संख्या कम है। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो मेटल और प्लास्टिक बॉडी वाले फोन ही लें, ग्लास कोटेड नहीं। क्योंकि मेटल और प्लास्टिक बॉडी वाले फोन के गिरने पर टूटने का खतरा कम होता है।

    mobile
    mobile

    स्मार्टफोन की डिस्प्ले

    फोन की डिस्प्ले आपके यूज पर डिपेंड करता है। यदि आपको वीडियो स्ट्रिमिंग करनी है, वीडियो/फोटो एडिट करना है या फिर डाउनलोड करके फिल्में देखनी है तो आप 5.5 इंच से 6 इंच की फुल एचडी या क्वॉड एचडी डिस्प्ले वाले फोन ले सकते हैं। या फिर रेगुलर यूज के लिए 5 इंच से लेकर 5.5 इंच की फुल एचडी या एचडी या फिर क्वॉड एचडी डिस्प्ले बेहतर है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें