काम की बात: बिना कार्ड डिटेल के ऐसे करें UPI एक्टिवेट, PhonePe ने दी यह सुविधा

फोन-पे (PhonePe) वर्तमान में लगभग 350 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्मों में से एक है। यह यूजर्स को एक सुविधाजनक यूपीआई लेनदेन प्रक्रिया के साथ-साथ किसी भी समय अपने बैंक अकाउंट को डिजिटल रूप से मैनेज और एक्सेस करने में सुविधा देता है। PhonePe ने अपने यूजर्स के लिए UPI एक्टिवेशन में अधिक सुविधा जोड़ते हुए अब आधार कार्ड का उपयोग करके OTP ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को अनुमति दे दी है। यानी अब आप बिना एटीएम कार्ड डिटेल के ही आधार कार्ड की मदद से UPI एक्टिवेशन प्रोसेस को पूरा कर सकेंगे।

कई इंस्टैंट डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म जैसे Google Pay, Paytm और पहले PhonePe पर भी UPI एक्टिवेशन में OTP ऑथेंटिकेशन प्रोसेस के लिए डेविट कार्ड डिटेल देना अनिवार्य होता है, इसके बाद यूजर्स को UPI पिन भी सेट करना होता है।

हालांकि, इस प्रक्रिया ने बड़ी संख्या में भारतीय बैंक खाताधारकों, जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं हैं, के लिए रजिस्ट्रेशन की पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है। अब यूपीआई एक्टिवेशन के लिए नए आधार-आधारित ओटीपी ऑथेंटिकेशन के साथ अधिक लोग यूपीआई इकोसिस्टम का हिस्सा बन सकेंगे।