Mobile Safety Tips: बारिश में भीग गया फोन? घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम, बच जाएगा हजारों रुपये

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 04 Jun 2026 05:39 PM IST
सार

Rainy Season Gadget Care:

बारिश के मौसम में फोन का पानी का भीग जाना आम बात है। ऐसे में घबराहट में उठाया गया एक गलत कदम आपके फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपका स्मार्टफोन बारिश में गिर जाए या भीग जाए, तो तुरंत क्या करना चाहिए...

विज्ञापन
Phone Fell Water? These Simple Steps Could Save Your Smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Wet Phone Tips:

    आज देश के कई स्थानों पर अचानक भीषण बारिश शुरू हो गई। ऐसे में रास्ते में आने-जाने स्मार्टफोन यूजर्स की चिंता बढ़ गई, उनके स्मार्टफोन्स भगी गए। अगर आपका फोन भी भीग गया है, तो घबराकर जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं। बस नीचे बताए गए इन आसान में स्टेप्स को फॉलो करें...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    सबसे पहले फोन को तुरंत बंद करें

    अगर आपका फोन पानी में गिर गया या बारिश में भीग गया है, तो सबसे पहले उसे तुरंत स्विच ऑफ करें। फोन चालू रहने पर पानी अंदरूनी सर्किट तक पहुंच सकता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।कई लोग फोन के बटन दबाकर यह जांचने लगते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बिना देर किए फोन को बंद कर देना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    सभी एक्सेसरीज तुरंत अलग करें

    फोन बंद करने के बाद उससे जुड़ी सभी एक्सेसरीज को निकाल लें। अगर बैटरी रिमूवेबल है तो उसे अलग करें।साथ ही सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और चार्जिंग केबल जैसी सभी चीजों को हटाकर किसी सूखी जगह पर रख दें।इससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम हो जाती है और अलग-अलग पार्ट्स को अच्छी तरह सुखाने में भी आसानी होती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें