Paytm KYC के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी, कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 21 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
paytm kyc Beware of Fraudulent SMS Calls and email all you need to know
PAYTM KYC - फोटो : amar ujala

    पेटीएम केवाईसी के नाम पर लगातार धोखाधड़ी हो रही है। कई लोगों को ठगों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। लगातार हो रही ठगी के बाद पेटीएम ने अपने ग्राहकों का ध्यान रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। तो आइए जानते हैं कि यदि कोई पेटीएम केवाईसी के लिए आपको कॉल करता है तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

    Anydesk remote app
    Anydesk remote app - फोटो : AnyDesk

    पेटीएम ने अपने एक बयान में कहा है कि पिछले कुछ महीनो में धोखेबाजों ने एक नया तरीका निकाला है, जहां वह हमारे कस्टमर्स को कॉल करके कहते है कि आपके KYC की सीमा समाप्त हो गयी है और हम Paytm से आपका KYC एक्टिवेट करने के लिए कॉल कर रहे हैं, फिर वह आपको AnyDesk, TeamViewer, QuickSupport इत्यादि App इनस्टॉल करवाते हैं और कहते हैं कि App को परमिशन दें।

    PAYTM
    PAYTM - फोटो : amar ujala

    आपको अगर कोई कॉल करके बोले, कि आपके Paytm KYC की सीमा समाप्त हो रही है या हो गयी है और वह आपका KYC फोन पर या SMS के माध्यम से करवा देंगे तो इस तरह की बातों में ना आएं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें