काम की बात: इन वेबसाइट्स पर बेचें पुराने स्मार्टफोन, मिलेगी अच्छी कीमत

आजकल हर रोज टेक्नोलॉजी बदल रही है। महज पांच महीने में लोगों के स्मार्टफोन पुराने हो जा रहे हैं, क्योंकि मोबाइल कंपनियां हर महीने कोई-ना-कोई स्मार्टफोन नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में कई बार हम भी बाजार के ट्रेंड को देखते हुए जल्दी-जल्दी में अपने फोन या किसी अन्य गैजेट को औने-पौन दाम पर बेच देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में बताएंगे जहां आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। इन साइट्स पर आप फोन के अलावा टीवी, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स भी अच्छी कीमत पर बेच और खरीद सकते हैं।

कैशिफाई
इस वेबसाइट पर आपको फोन की अच्छी कीमत मिल जाएगी। स्मार्टफोन्स के मामले में इस साइट पर अन्य साइट्स की तुलना में काफी बेहतर कीमत मिल जाती है। www.cashify.in पर आपको टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, आईमैक और गेमिंग कॉन्सोल बेचने के ऑप्शन मिलेंगे। आपको यहां जो भी प्रोडक्ट बेचना है, उस पर क्लिक कर दें।

कर्मा रिसाइक्लिंग
यहां ग्राहक अपने पुराने और डिफेक्टिव स्मार्टफोन, टैबलेट जैसे गैजेट्स को आसानी से बेच सकते हैं। www.karmarecycling.in अब तक 3 लाख, 60 हजार गैजेट्स खरीद चुकी है, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेमेंट की गई है।
- होली 2021: होली के रंग और पानी से खराब नहीं होंगे स्मार्टफोन, पहले ही कर लें ये इंतजाम
- होली 2021: अपनी होली को बनाएं यादगार, जानें आईफोन से बेस्ट फोटोग्राफी के टिप्स
- वोडाफोन आइडिया के ग्राहक अब व्हाट्सएप से कर सकते हैं रिचार्ज, यह है तरीका
- साधारण टीवी को घर बैठे ऐसे बनाएं स्मार्ट टीवी, यह 'मशीन' आएगी काम