ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें, नहीं तो बाद में पछताएंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 28 Sep 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Never Do these 6 things in ATM during transaction
atm

    एटीएम अब कोई नई चीज नहीं रह गई है। यदि यह भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि हम पूरी तरह से एटीएम पर निर्भर हो चुके हैं, लेकिन आए दिन हमें ये भी देखने को मिल रहा है कि फलां शख्स को एटीएम के जरिए चूना लगाया गया और लाखों रुपये अकाउंट से गायब हो गए। ऐसी घटनाएं तो रोज हो रही हैं और हम इससे अवगत होते हुए भी इसके जाल में फंस जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्या-क्या कदम उठाएं जाएं कि हम ऐसी किसी घटनाओं के शिकार ना हों। आइए जानते हैं।

    atm HIDDEN CAM
    atm HIDDEN CAM

    कैमरे को चेक करें

    एटीएम से पैसा निकालते समय चारों और सरसरी निगाह से देख लें कि कोई छिपा हुआ कैमरा तो नहीं लगा है। इसके अलावा कार्ड डालने वाले स्लॉट में आपको कुछ संदिग्ध दिखता है तो सावधान हो जाएं। चोर उसके अंदर भी कार्ड को पढ़ने वाली चिप लगा देते हैं।

    atm PIN
    atm PIN

    एटीएम पिन

    सबसे पहले इस बात को ध्यान में रखें कि आप जिस एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं, वहां कोई दूसरा है तो नहीं। अगर एटीएम के अंदर आपके अलावा कोई दूसरा मौजूद है तो पिन ना डालें और पैसा ना निकालें। दूसरे शख्स को बाहर जाने को कहिए और कुछ ही संदेह होता है तो एटीएम से बाहर आ जाएं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें