WhatsApp पर खूब वायरल हो रहे हैं ये 10 मैसेज, रहें सावधान नहीं तो खाता हो सकता है खाली

आज जिसके पास स्मार्टफोन है, वह व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में हमारे पास हर रोज दोस्तों और परिवार के सदस्यों की ओर से कई सारे मैसेजेज आते हैं। इनमें गुड मॉर्निंग से लेकर ऑफर तक के मैसेज होते हैं, लेकिन आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इन्हीं मैसेजेज में से कई मैसेज ऐसे होते हैं जो आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कई बार आपके किसी दोस्त ने आपको पिज्जा हट का भी मैसेज भेजा होगा कि इस लिंक पर क्लिक करके आप फ्री में पिज्जा ले सकते हैं। जबकि कंपनी ऐसा कोई ऑफर देती ही नहीं है तो ऐसे मैसेज पर क्लिक करने या आगे भेजने से परहेज करें।

आपके भी कई बार अमेजन का फ्री ऑफर वाला मैसेज आया होगा। मैसेज में दावा किया जाता है कि इस पर क्लिक करें और आपको अमेजन की ओर से गिफ्ट मिलेगा, लेकिन आपके ऐसे मैसेज पर क्लिक नहीं करना है, क्योंकि ऐसे मैसेज में दिए गए लिंक के जरिए आपके फोन में वायरस भी चुपके से इंस्टॉल किए जा सकते हैं और आपके फोन की जासूसी हो सकती है।