Safety Tips: इंटरनेट पर अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 12 Nov 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Internet Safety Tips Things Every Parent Should Do To Protect Children Online In Hindi
Internet Safety Tips - फोटो : सोशल मीडिया

    आज के डिजिटल वर्ल्ड में इंटरनेट का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है, इनमें सीनियर सिटीजन से लेकर कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। इंटरनेट पर बच्चे आमतौर पर ऑनलाइन वीडियो या यूट्यूब पर अपनी आयु वर्ग से संबंधित कंटेंट जैसे कार्टून आदि देखना पसंद करते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर कई तरह का कंटेंट मौजूद है, जो बच्चों की राह को भटका सकता है। यानी बच्चों की इंटरनेट एक्टिविटी पर नजर रखना और इसके लिए सुरक्षित तरीके अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि आप भी अपने बच्चों की इंटरनेट पहुंच को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बच्चों को गलत कंटेंट से बचाने के लिए कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    Internet Safety Tips
    Internet Safety Tips - फोटो : iStock

    पैरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करें

    आजकल गूगल के साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे कई प्लेटफॉर्म पर भी पैरेंटल कंट्रोल की सुविधा मिलती है। आप इसका उपयोग करके भी आपके बच्चों द्वारा नियमित रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले एप पर कंट्रोल रख सकते हैं।

    Internet Safety Tips
    Internet Safety Tips - फोटो : iStock

    बच्चों को इंटरनेट सुरक्षा के बारे में बताएं

    ये सबसे जरूरी काम है, क्योंकि बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रखता आसान काम नहीं है। ऐसे में बच्चों को इंटरनेट पर मौजूद खतरों के बारे में जानकारी देना और उन्हें इंटरनेट का उपयोग करने के उचित तरीकों के बारे में जागरूक करना जरूरी हो जाता है। साथ ही बच्चों को ऑनलाइन पैमेंट और मैलवेयर खतरों के बारे में भी आवश्यक जानकारी देनी चाहिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें