इंस्टाग्राम के ये 5 फीचर्स जानते हैं तो आप हैं स्मार्ट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jun 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Instagram these 5 features you should know
instagram

    इंस्टाग्राम फेसबुक और व्हाट्सऐप की तरह ही लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी भी आए दिन यूजर्स की सुविधा के लिए ऐप में नए-नए फीचर्स दे रही है। आप में से कई लोग इंस्टाग्राम यूज कर रहे होंगे। इसके फीचर्स भी आपलोग जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फीचर्स बताएंगे जिनके बारे में आप में से कम लोग ही जानते हैं।

    Instagram
    Instagram

    फेस फिल्टर

    फेस फिल्टर फीचर को लेकर इंस्टाग्राम पर कई लोगों का मानना है कंपनी ने स्नैपचैट के फीचर को कॉपी किया है। वैसे जो भी हो, फेस फिल्टर फीचर बढ़िया है। यह फीचर आपकी फोटो के लिए कई सारे फ्रेम देता है। इसका यूज आप इंस्ट्ग्राम स्टोरी शेयर करते समय कर सकते हैं। फेस फिल्टर का यूज करना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम स्टोरी में सेल्फी के समय फेस के आइकन पर क्लिक करें।

    Instagram archive
    Instagram archive

    आर्काइव फीचर

    इंस्टाग्राम ने इस फीचर को हाल ही में रोल आउट किया है। इसकी मदद से आप अपनी फोटो को डिलीट करने के बजाय छिपा सकते हैं और जब चाहे देख भी सकते हैं। इस फीचर का यूज करने के लिए अपनी प्रोफाइल के सबसे ऊपर आपको आर्काइव बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर आपकी फोटो टटामलाइन से हट जाएगी और प्राइवेट फोल्डर में चली जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें