Tech Tips: बिना इस्तेमाल किए भी Instagram खत्म कर रहा है बैटरी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 14 Dec 2025 03:14 PM IST
सार

क्या आप भी इस बात से परेशान हैं कि फोन फुल चार्ज करने के बाद भी बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है? अगर हां, तो इसका असली मुजरिम आपका पसंदीदा एप Instagram हो सकता है। आखिर यह एप इतनी बैटरी क्यों खाता है और इसे कैसे ठीक करें? जानिए पूरी डिटेल।

विज्ञापन
instagram battery drain reasons solutions smartphone tips
Instagram - फोटो : FREEPIK

    हम सभी के साथ ऐसा होता है कि फोन को 100% चार्ज किया, थोड़ा समय सोशल मीडिया पर बिताया और देखते ही देखते बैटरी का इंडिकेटर लाल हो गया। अगर आपकी बैटरी भी बार-बार बहुत जल्दी डाउन हो रही है, तो मुमकिन है कि इसके पीछे Instagram का हाथ हो सकता है। आइए समझते हैं कि आखिर इंस्टाग्राम बैकग्राउंड में ऐसा क्या करता है जिससे बैटरी इतनी जल्दी डाउन होती है।

    चुपके से बैकग्राउंड में चलता रहता है एप
    चुपके से बैकग्राउंड में चलता रहता है एप - फोटो : FREEPIK

    चुपके से बैकग्राउंड में चलता रहता है एप

    सबसे बड़ी वजह यह है कि इंस्टाग्राम कभी सोता नहीं है। आप भले ही एप बंद कर दें, लेकिन यह बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। यह लगातार नए नोटिफिकेशन चेक करता है, फीड को रीफ्रेश करता है और आपके मैसेज को सिंक करता है। जब नेटवर्क कमजोर होता है, तो इन कामों को करने के लिए एप को और ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे बैटरी तेजी से घटती है।

    रील्स देखने का चस्का पड़ रहा भारी 
    रील्स देखने का चस्का पड़ रहा भारी  - फोटो : INSTAGRAM

    रील्स देखने का चस्का पड़ रहा भारी

    इंस्टाग्राम पर रील्स (Reels) देखने की आदत बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन है। ये वीडियो हाई-क्वालिटी में होते हैं, जिन्हें चलाने के लिए फोन की स्क्रीन, प्रोसेसर और इंटरनेट तीनों को पूरी ताकत से काम करना पड़ता है। ऊपर से 'ऑटो-प्ले' फीचर की वजह से एक रील खत्म होते ही दूसरी शुरू हो जाती है। हमें समय का पता नहीं चलता, लेकिन इससे बैटरी का लेवल तेजी से नीचे गिरता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें