खरीदने जा रहे हैं स्मार्टफोन, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा जरा भी नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 03 Jul 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
important things to remember before buying a smartphone know in hindi
smartphone - फोटो : pixabay

    इलेक्ट्रॉनिक बाजार में स्मार्टफोन को लेकर प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि अब आए दिन कंपनियां नए-नए डिवाइस लॉन्च करती रहती हैं। हालांकि, ऐसे में लोगों को अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो इस परेशानी को खत्म करने के लिए आज हम यहां आपको ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जो स्मार्टफोन खरीदते समय आपके बहुत काम आएगी। आइए जानते हैं...

    realme x2
    realme x2 - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन की बॉडी

    आजकल बाजार ग्लास कोटड वाले फोन आते हैं और इनकी संख्या ज्यादा है। इसके अलावा मार्केट में प्लास्टिक बॉडी वाले फोन भी मौजूद हैं। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो प्लास्टिक बॉडी वाले फोन ही लें, ग्लास कोटेड नहीं। क्योंकि प्लास्टिक बॉडी वाले फोन के गिरने पर टूटने का खतरा कम होता है।

    Smartphone Display
    Smartphone Display - फोटो : pixels

    स्मार्टफोन की डिस्प्ले

    फोन की डिस्प्ले आपके यूज पर निर्भर करता है। यदि आपको वीडियो स्ट्रिमिंग करनी है, वीडियो/फोटो एडिट करना है या फिर डाउनलोड करके फिल्में देखनी है तो आप 5.5 इंच से 6 इंच की फुल एचडी या क्वॉड एचडी डिस्प्ले वाले फोन ले सकते हैं। या फिर रेगुलर यूज के लिए 5 इंच से लेकर 5.5 इंच की फुल एचडी या एचडी या फिर क्वॉड एचडी डिस्प्ले बेहतर है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें