हाथ में स्मार्टफोन है और इन 7 वेबसाइट्स के बारे में नहीं जानते तो कुछ नहीं जानते, नोट कर लीजिए

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 25 Sep 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
if you are smartphone user then 7 websites on Internet you must visit
Useful Websites

    हम उम्मीद कर रहे हैं कि आपके हाथ में एक स्मार्टफोन होगा तभी आप इस खबर को पढ़ रहे हैं। वैसे आजकल स्मार्टफोन कोई बड़ी चीज नहीं है। हर किसी के हाथ में फोन है। हम अपने स्मार्टफोन में तमाम तरह की वेबसाइट के बारे में सर्च करते हैं और कई बार हम उस वेबसाइट पर जाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिन 6 वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे जबकि ये वेबसाइटस् एक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले के लिए बहुत काम की हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    BugMeNot
    BugMeNot

    BugMeNot

    अगर आप भी बार-बार किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने से परेशान हैं तो यह वेबसाइट आपके लिए काम की है। यह वेबसाइट किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए आपको एक आईडी और पासवर्ड देती है। ऐसे में आपको किसी वेबसाइट पर अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल देकर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको सिर्फ वेबसाइठ का नाम बताना होगा इसके बाद आपको आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।

    howsecureismypassword.net
    howsecureismypassword.net

    कितना सुरक्षित है आपका पासवर्ड

    howsecureismypassword.net जैसा कि नाम से साफ हो रहा है कि यह वेबसाइट आपको बताएगी कि आपका कोई पासवर्ड कितना सुरक्षित है। खास बात यह है कि इस वेबसाइट पर पूरा पासवर्ड भी आपको डालने की जरूरत नहीं है। आप इस वेबसाइट पर कोई भी पासवर्ड डालकर चेक कर सकते हैं वह कितना सुरक्षित है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें