आधार कार्ड में ऑनलाइन बदल सकते हैं एड्रेस, यह है आसान तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jan 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
how to update address in aadhar card online know full steps in hindi
aadhaar card - फोटो : amar ujala

    आज के समय में आधार कार्ड बहुत जरूरी हो गया है। इस कार्ड के बिना बैंक, राशन और रसोई गैस से जुड़े काम बिलकुल भी नहीं हो पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग आधार कार्ड तो बनवा लेते हैं, लेकिन किसी कारणवश गलत एड्रेस भर देते हैं, जिससे उन्हें बाद में बहुत परेशानी होती है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही आधार में नया एड्रेस अपडेट कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं पूरा तरीका...

    how to update address online in aadhar card
    how to update address online in aadhar card

    आधार में एड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इस साइट पर जाने के बाद आपको आधार ऑनलाइन सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें अपडेट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर टैप करना पड़ेगा।

    how to update address online in aadhar card
    how to update address online in aadhar card

    इतना करने के बाद आपके सामने एक नया टैब ओपन हो जाएगा, जिसमें कुछ नियमों के साथ अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। आधार में पता अपडेट करने के लिए ध्यान रखना होगा कि आपके पास वो नंबर मौजूद होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हुआ हो, क्योंकि इस नंबर पर ही आधार अपडेट का ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें