WiFi डेबिट/क्रेडिट कार्ड से बिना PIN मांगे ठग उड़ा सकते हैं पैसे, यह है बचने का तरीका

आप में से सभी लोगों के पास किसी ना किसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड होगा जिसका इस्तेमाल आप कहीं पेमेंट करने या पैसा निकालने के लिए करते होंगे। पिछले साल कुछ बैंक ने अपने ग्राहकों के मौजूद क्रेडिट या डेबिट कार्ड को बदलकर उन्हें वाई-फाई चिप वाला कार्ड दिए, लेकिन वाई-फाई कार्ड के साथ खतरा यह है कि बिना पिन डाले आपके बैंक खाते से 2,000 रुपये निकाले जा सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि आपके पास ऐसा क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो ठगी से कैसे बचें....

बिना पिन मांगे चोरों ने उड़ाए पैसे
हाल ही में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा था जो वाई-फाई वाले डेबिट-क्रेडिट कार्ड को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से टच करवाकर पैसे निकाल लेता था, जबकि कार्ड लोगों के पर्स या जेब में ही रहता था।

कैसे काम करता है वाई-फाई वाला क्रेडिट-डेबिट कार्ड
सबसे पहले आपको बता दें कि वाई-फाई इनेबल क्रेडिट-डेबिट कार्ड को कॉन्टेक्टलेस कार्ड भी कहा जाता है। ऐसे कार्ड से बिना पिन इस्तेमाल किए पीओएस मशीन से 2,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जेब में वाई-फाई क्रेडिट-डेबिट कार्ड है तो ठग आपकी जेब में पीओएस मशीन टच करके पैसे निकाल सकते हैं। ऐसे कार्ड की रेंज 4 सेंटीमीटर है।