WiFi डेबिट/क्रेडिट कार्ड करते हैं इस्तेमाल तो रहें सावधान, बिना PIN गायब हो सकते हैं पैसे

यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिनके पास वाई-फाई वाला क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वाई-फाई कार्ड के साथ खतरा यह है कि बिना पिन डाले आपके बैंक खाते से कम-से-कम 2,000 रुपये निकाले जा सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि आपके पास ऐसा क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो ठगी से कैसे बचें...

कैसे काम करता है वाई-फाई वाला क्रेडिट-डेबिट कार्ड
सबसे पहले आपको बता दें कि वाई-फाई इनेबल क्रेडिट-डेबिट कार्ड को कॉन्टेक्टलेस कार्ड भी कहा जाता है। ऐसे कार्ड से बिना पिन इस्तेमाल किए पीओएस मशीन से 2,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जेब में वाई-फाई क्रेडिट-डेबिट कार्ड है तो ठग आपकी जेब में पीओएस मशीन टच करके पैसे निकाल सकते हैं। ऐसे कार्ड की रेंज 4 सेंटीमीटर है।

ऐसे कार्ड को भले ही वाई-फाई क्रेडिट-डेबिट कहा जाता है लेकिन वाई-फाई के जरिए काम नहीं करता है। ऐसे कार्ड एनएफसी (नियर फिल्ड कम्यूनिकेशन) और RFID (रेडियो फ्रिकवेंसी आइडेंटिफिकेशन) टेक्नोलॉजी पर काम करता है।