Jio Gigafiber के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, सिर्फ 4 स्टेप्स में समझें

रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिडेट की 42वीं आम बैठक में जियो गीगाफाइबर के प्लान की घोषणा कर दी है। जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये और अधिकतम कीमत 10,000 रुपये है। जियो गीगाफाइबर की सेवा 5 सितंबर 2019 से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। तो अब बड़ा सवाल यह है कि जियो गीगाफाबर के लिए अप्लाई या रजिस्ट्रेशन कैसे करें। आइए जानते हैं।

यदि आप जियो गीगाफाइबर की सेवा लेना चाहते हैं तो सबसे पहले जियो की आधिकारिक वेबसाइट परjio.comपर जाएं या फिरgigafiber.jio.com/registrationपर जाएं। आपको बता दें कि फिलहाल जियो और जियो गीगाफाइबर के नाम से कई सारी वेबसाइट चल रही हैं जिनसे आपको बचकर रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः Jio GigaFiber: जियो के ग्राहकों को Free में मिलेगा एलईडी टीवी और 4K सेटटॉप बॉक्स

इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने घर पर जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन चाहते हैं या अपने ऑफिस में। इसके बाद आपसे एड्रेस भी पूछा जाएगा। एड्रेस के बाद आपसे पूरा नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पूछी जाएगी। मोबाइल और ई-मेल आईडी में किसी प्रकार की कोई गलती ना करें। इसके बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।