स्मार्टफोन का एसडी कार्ड करप्ट हो जाए तो इस तरह रिकवर करें डाटा

ब्यूरो/अमर उजाला
Thu, 01 Sep 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
how to recover data from corrupted memory card

    कई बार फोन में लगा एसडी मेमोरी कार्ड करप्ट हो जाए, तो दिल बैठ जाता है। फोन के मेमोरी कार्ड में सालों से सुरक्षित पड़ा डाटा जो दांव पर लग जाता है। अपने स्मार्टफोन में अक्सर हम स्पेस बनाए रखने के लिए अपना जरूरी डाटा एसडी कार्ड में शिफ्ट कर देते हैं। कभी-कभी अचानक ये एसडी कार्ड हमें धोखा दे देते हैं। लेकिन, थोड़ी सी स्मार्टनेस बरती जाए, तो एसडी कार्ड का डाटा रिकवर किया जा सकता है।

    स्मार्टफोन का एसडी कार्ड करप्ट हो जाए तो इस तरह रिकवर करें डाटा

    सबसे पहले यह जान लें कि आपका एसडी मेमोरी कार्ड किस प्रकार का है। डाटा रिकवर करने के लिए उसका टाइप या फॉर्मेट पता होना जरूरी है। आमतौर पर मेमोरी कार्ड दो तरह के होते हैं- सामान्य और हाई कैपेसिटी। कई बार देखा गया है कि अगर कार्ड को कंप्यूटर से कनेक्ट कर स्कैन करें, तो मामला हल हो जाता है।

    memory card
    memory card

    एसडी कार्ड को यूएसबी से कनेक्ट कर माई कंप्यूटर या फिर विंडो एक्सप्लोरर से एसडी कार्ड सर्च करें और एसडी कार्ड के आइकन पर राइट क्लिक करें। अब आपके सामने पॉपअप मेन्यू खुल जाएगा। अब प्रोपर्टीज ऑप्‍शन पर जाएं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें