iOS 11 में ऑडियो के साथ स्क्रीन कैसे रिकॉर्ड करें?
विज्ञापन

वैसे तो कई स्मार्टफोन में स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए अलग से ऐप की जरूरतॉ होती है, लेकिन अगर आपके पास आईफोन और उसमें iOS 11 है तो आपको स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप की जरूरत नहीं है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ही स्क्रीन रिकॉर्डर इनबिल्ट है। तो चलिए आज हम आपको iOS 11 में ऑडियो के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड करने का तरीका बताते हैं।

यदि आप भी iOS 11 वाले अपने आईफोन में स्क्रीन रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं और फिर Control Center के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब Customize Controls पर क्लिक करें।

अब आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें और ऊपर दिख रहे + आईकन पर क्लिक करें। अब आपको कंट्रोल सेंटर में भी यही ऑप्शन दिखेगा। अब जहां से आप स्क्रीन रिकॉर्ड करना चाहते हैं, उस स्क्रीन पर जाएं।
विज्ञापन