Youtube पर वीडियो कराना है ट्रेंड तो नोट कर लें ये 5 टिप्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Dec 2017 01:35 PM IST
How to make a video that goes viral on YouTube
How to viral video on Youtube

    1. Tags और Keywords जरूर डालें

    कोई भी वीडियो तभी वायरल होगी जब उसे ज्यादा-से-ज्यादा लोग देखेंगे और लोग तभी देखेंगे जब ट्रेडिंग कीवर्ड और टैग वीडियो में डाला जाएगा। इसलिए जब भी Youtube पर वीडियो अपलोड करें तो ट्रेंडिग कीवर्ड और टैग्स जरूर डालें। कीवर्ड की शुरुआत इस तरह करें। जैसे- जियो फोन कैसे बुक करें, इसके बाद जियो फोन और जियो कीवर्ड यूज करें। कीवर्ड का यूज वीडियो के टाइटल में कर सकते हैं। ट्रेंडिग कीवर्ड के लिए ट्विटर ट्रेंडिंग देखें।

    How to viral video on Youtube
    How to viral video on Youtube

    2. वीडियो का डिस्क्रिप्शन

    कई यूट्यूब चैनल वाले डिस्क्रिप्शन लिखते हैं। ऐसे में वीडियो के वायरल होने का कोई मतलब ही नहीं है। डिस्क्रिप्शन पूरा लिखें और हिन्दी-अंग्रेजी दोनों में लिखें। इसके अलावा इसमें भी ट्रेंडिंग कीवर्ड का ध्यान रखें। कोशिश करें कि डिस्क्रिप्शन मिनिमम 300 शब्दों में हो। इसके अलावा चैनल को सब्सक्राइब कराने के लिए डिस्क्रिप्शन में अपने दूसरे पोपुलर वीडियो का लिंक और चैनल का लिंक भी डालें।

    Facebook Like
    Facebook Like

    3. लाइक और शेयर के लिए अंत में कहें

    कई यूट्यूबर ऐसे होते हैं जो वीडियो की शुरुआत में ही लाइक, कमेंट, सब्सक्राइब और शेयर के लिए बोल देते हैं। ऐसे में लोग वीडियो भी नहीं देखते हैं, सब्सक्राइब तो बात ही दूर है। इसलिए सब्सक्राइबर को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए वीडियो के अंत में लाइक, शेयर के लिए कहें।

    और पढ़ें...