अपने आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक, कोई चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएगा
विज्ञापन

अगर आपको भी लगता है कि आपके आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ हो सकती है या फिर उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है तो आप अपने आधार कार्ड को लॉक भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आधार कार्ड को लॉक करने का तरीका।

दरअसल आधार कार्ड बनवाते समय फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन डाटा सरकार स्टोर करती है जिसे बायोमैट्रिक डाटा कहा जाता है। आधार वेरिफिकेशन के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इस बायोमैट्रिक डाटा को आप घर बैठे लॉक कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और Lock/Unlock Biometrics ? पर क्लिक करें।

अब आपको Lock your Biometrics का ऑप्शन मिलेगा। उसके नीचे अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और ओटीपी सेंड करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा।
विज्ञापन