काम की बात: आधार से पैन लिंक करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ दो मिनट लगेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
how to link pan card with aadhar card by mobile know all steps
pan aadhar link - फोटो : amarujala

    आयकर विभाग ने सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 तय की है, यानी इसके लिए आपके पास सिर्फ 24 घंटे का समय है। अगर आपने 31 मार्च तक यह काम नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप पर आयकर अधिनियम के तहत जुर्माना भी लग सकता है। आइए हम आपको आधार से पैन लिंक करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं....मात्र दो मिनट में ही आप अपने फोन से आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं।

    पैन कार्ड आधार कार्ड
    पैन कार्ड आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

    आधार को पैन कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक साइटhttps://www.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर जाना होगा। इसके बाद आपको साइट पर लिंक आधार कार्ड (Link Aadhaar)का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा।

    aadhar pan LINK
    aadhar pan LINK

    यहां आप सबसे ऊपर अपना पैन नंबर एंटर करें और इसके बाद आधार नंबर के साथ अपना नाम डालें। अब आपको कैप्चा कोड मिलेगा, जिसे एंटर करना होगा। इतना करने करने के बाद लिंक आधार पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही अपने-आप सत्यापन होगा और आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें