ऐसे जानें किसी भी मोबाइल नंबर की लोकेशन, साथ में नाम भी

कई बार आपके फोन पर किसी नंबर से कॉल आता है और बिना बात किए ही कट जाता है। ऐसे में आप पेरशान हो जाते हैं कि किसका नंबर था, कहां से कॉल आया था, किसी परिचित ने तो कॉल नहीं किया था। ऐसे तमाम तरह के सवाल आपके दिमाग में आते हैं। आपकी इस समस्या को दूर करने लिए हम लेकर आएं हैें 4 मोबाइल नंबर ट्रेकर ऐप जो आपको बताएंगे किसी मोबाइल नंबर की डिटेल।

Mobile Location Tracker
मोबाइल लोकेशन ट्रैकर ऐप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह ऑफलाइन भी काम करता है। इस ऐप के जरिए आप जान सकते हैं आपको मोबाइल पर कहां से कॉल आया था और आप जो नंबर डायल कर रहे हैं वह किसका नंबर है।

Truecaller
ट्रूकॉलर को तो आप जानते ही होंगे। यह ऐप भी मोबाइल यूजर्स की लोकेशन के साथ नाम भी बताता है। हालांकि कई बार नाम गलत भी होते हैं। यह ऐप मोबाइल नंबर के ऑपरेटर की भी जानकारी देता है। इसके अलावा इसमें कॉल को ब्लॉक करने का भी फीचर है।