Tips: YouTube पर नहीं बढ़ रहे सब्सक्राइबर्स? अपनाएं ये 5 सीक्रेट तरीके, रॉकेट की तरह भागेगा चैनल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 15 Dec 2025 11:38 AM IST
सार

YouTube Subscriber Increasing Tricks:

क्या आप भी वीडियो डाल-डालकर थक चुके हैं, लेकिन सब्सक्राइबर्स का कांटा आगे नहीं बढ़ रहा? यूट्यूबर बनने का सपना देखने वालों के लिए शुरुआती 1000 सब्सक्राइबर्स जमा करना किसी पहाड़ चढ़ने जैसा होता है। लेकिन निराश न हों, कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप इस खेल को बदल सकते हैं।

विज्ञापन
how to increase youtube subscribers fast growth tips tricks hindi
यूट्यूब चैनल - फोटो : अमर उजाला

    आज के दौर में हर दूसरा शख्स यूट्यूबर (YouTuber) बनना चाहता है। वीडियो बनाना आसान है, लेकिन असली चुनौती है कैसे लोग आपके चैनल को Subscribe करें। अक्सर नए क्रिएटर्स शिकायत करते हैं कि व्यूज तो आते हैं, लेकिन लोग चैनल को सब्सक्राइब नहीं करते। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एल्गोरिदम को कोसना बंद करें और अपनी स्ट्रैटजी में ये 5 बदलाव करें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन तरीकों से डेड चैनल में भी जान फूंकी जा सकती है।

    YouTube Shorts
    YouTube Shorts - फोटो : अमर उजाला

    समझें शॉर्ट्स का जादू

    आजकल यूट्यूब पर लंबी वीडियो से ज्यादा Shorts का बोलबाला है। यूट्यूब का एल्गोरिदम शॉर्ट्स को बहुत ज्यादा पुश कर रहा है। नए सब्सक्राइबर्स खींचने के लिए यह चुंबक की तरह काम करता है। दिन में कम से कम एक दिलचस्प शॉर्ट वीडियो जरूर डालें, इससे अनजान लोग आपके चैनल तक जल्दी पहुंचते हैं।

    YouTube
    YouTube - फोटो : FREEPIK

    थंबनेल को बनाएं अट्रैक्टिव

    आपने अक्सर सुना होगा कि 'जो दिखता है वही बिकता है'। दरअसल आपके वीडियोज भी ऐसे होने चाहिए कि लोग क्लिक किए बिना न रह पाएं। आपकी वीडियो कितनी भी अच्छी हो, अगर उसका पोस्टर (Thumbnail) बोरिंग है, तो कोई क्लिक नहीं करेगा। थंबनेल में साफ टेक्स्ट, चेहरे के हाव-भाव और सस्पेंस का इस्तेमाल करें। यह आपके CTR (क्लिक थ्रू रेट) को बढ़ाता है, जिससे वीडियो वायरल होने के चांस बढ़ जाते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें