AI Hacks: Gemini AI से चमका सकते हैं अपना रेज्यूमे, नौकरी पाने के चांस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीका

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 01 Jun 2026 06:52 PM IST
सार

AI Resume Tips:

आज के कंपिटिशन से भरे जॉब मार्केट में सिर्फ अच्छा अनुभव होना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से पेश करना भी जरूरी है। Google का Gemini AI आपके रिज्यूमे को प्रोफेशनल टच देने, कमियां खोजने और किसी खास जॉब के लिए उसे ऑप्टिमाइज करने में मदद कर सकता है। जानिए कैसे...

विज्ञापन
how to improve resume using google gemini ai job search tips tricks hindi
गूगल जेमिनी से रेज्यूमे को बेहतर बना सकते हैं। - फोटो : Royal Enfield/BSA

    आज के टाइम में जॉब मार्केट एकदम कट-थ्रोट है। एक ओपनिंग और हजारों एप्लिकेंट्स! ऐसे में आपका रेज्यूमे ही आपका 'फर्स्ट इम्प्रेशन' होता है। अगर आप भी पुराने स्टाइल का बोरिंग रेज्यूमे हर जगह भेज रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए। अब आपको इसे सेट करवाने के लिए किसी एक्सपर्ट को भारी-भरकम फीस देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। Google का Gemini AI अब आपका पर्सनल करियर कोच बन सकता है। आइए जानते हैं इस स्मार्ट टूल का यूज करके अपने रेज्यूमे को 'नेक्स्ट लेवल' पर कैसे ले जाएं।

    गूगल जेमिनी एआई
    गूगल जेमिनी एआई - फोटो : Adobe Stock

    JD के हिसाब से करें कस्टमाइज

    हर कंपनी की डिमांड और वाइब अलग होती है। एक ही 'कॉपी-पेस्ट' रेज्यूमे हर जगह नहीं चलता। जेमिनी की मदद से आप अपने रेज्यूमे को जॉब डिस्क्रिप्शन (JD) के हिसाब से मिनटों में कस्टमाइज कर सकते हैं। बस जेमिनी को JD और अपना पुराना रेज्यूमे दें, और कमांड दें कि इसके हिसाब से रेज्यूमे अपडेट करे। जेमिनी तुरंत उन स्किल्स को हाईलाइट कर देगा जो उस जॉब के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

    ATS बॉट्स को करें बीट
    ATS बॉट्स को करें बीट - फोटो : AI

    ATS बॉट्स को करें बीट

    आजकल रेज्यूमे इंसान से पहले मशीन (ATS - Applicant Tracking System) पढ़ती है। अगर आपके रेज्यूमे में सही कीवर्ड्स नहीं हैं, तो वो सीधा रिजेक्ट हो जाएगा। आप जेमिनी से पूछ सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल और उस जॉब के लिए कौन से कीवर्ड्स ट्रेंड कर रहे हैं। इन कीवर्ड्स को अपने रेज्यूमे में प्लग-इन करके आप उसे एकदम ATS-फ्रेंडली बना सकते हैं, जिससे आपके शॉर्टलिस्ट होने के चांसेस कई गुना बढ़ जाते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें