आधार कार्ड खो गया है, मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड नहीं तो ऐसे बनाएं नया आधार कार्ड, ऑनलाइन तरीका जानें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Mar 2019 12:18 PM IST
How to get aadhaar card if mobile number is not registered, step by step proccess
How to get aadhaar card if mobile number is not registered

    आधार कार्ड की अहमियत और जरूरत के बारे में देश के किसी भी नागरिक को शायद ही बताना पड़ेगा। सभी लोग आधार कार्ड की जरूरत को समझते हैं, लेकिन कई बार में हम मुसीबत में भी फंस जाते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपका आधार खो गया है और आपका मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड नहीं है तो फिर आप परेशान हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी स्थिति में नया आधार कार्ड निकालने का आसान तरीका बताते हैं।

    How to get aadhaar card if mobile number is not registered
    How to get aadhaar card if mobile number is not registered

    सबसे पहला काम यह है कि आप अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर के जरिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइटhttps://uidai.gov.in/hi/पर जाएं। इसके बाद आपके सामने आधार की वेबसाइट हिन्दी में खुलेगी। यदि आप अग्रेजी वाली वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तोhttps://uidai.gov.inपर जाएं।

    How to get aadhaar card if mobile number is not registered
    How to get aadhaar card if mobile number is not registered

    इसके बाद आपको बायीं ओर आधार प्राप्त करें वाले सेक्शन मेंआधार का पुनर्मुद्रण (Pilot basis)का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड डालें औरRequest OTPपर बॉक्स पर क्लिक कर दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें