Facebook वीडियो को डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका क्या है

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 19 Jan 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
How to download facebook videos on smartphone and laptop
facebook video download

    आपमें से अधिकतर लोग फेसबुक इस्तेमाल करते होंगे। कई बार ऐसा होता है कि फेसबुक टाइमलाइन देख रहे होते हैं और इसी दौरान कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिसे हम सेव या डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन डाउनलोड कर नहीं पाते हैं, क्योंकि हमें फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने का तरीका ही पता नहीं है तो चलिए आज हम आपको फेसबुक वीडियो को लैपटॉप और मोबाइल पर डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं।

    fbdown.net
    fbdown.net

    यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो fbdown.net वेबसाइट आपकी मदद कर सकती है, हालांकि इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं।

    facebook video download
    facebook video download

    जिस वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उस वीडियो पर राइट क्लिक करके 'Show video URL' में से वीडियो का यूआरएल कॉपी करें। इसके बाद fbdown.net पर जाएं। अब कॉपी किए वीडियो लिंक को सर्च बार में पेस्ट करने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें