फेसबुक और इंस्टाग्राम के फोटो/वीडियो फोन में ऐसे करें डाउनलोड

आप में से अधिकतर लोग फेसबुक यूज करते होंगे। कई बार आपको फेसबुक पर कई बार अच्छे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिन्हें हम डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते हैं। वैसे फेसबुक ऐप में वीडियो सेव करने का विकल्प तो है लेकिन फोन की गैलरी में सेव करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। तो चलिए जानते हैं मोबाइल में फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने का तरीका।

वीडियो डाउनलोड करने के लिए दो तरीके हैं। पहला यह कि आप गूगल क्रोम या यूसी ब्राउजर में फेसबुक यूज करें। उसके बाद जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।

अब वीडियो का ऊपर राइट साइड में नीचे की ओर एक एरो दिखेगा, उस पर क्लिक करने पर आपको वीडियो डाउनलोड करने और वीडियो सेव करने का ऑप्शन मिलेगा। यहां से आप वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें फेसबुक ऐप में वीडियो डाउनलोड करने का तरीका।