घर बैठे ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम, ये है आसान तरीका

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
how to check name in voter list online in delhi elections 2020 know full steps in hindi
voter list - फोटो : amar ujala

    भारत में 18 साल की उम्र से अधिक हर एक नागरिक को वोट देने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए मतदाता का नाम मतदान सूची यानी वोटर लिस्ट में होने चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट जाते हैं, जिससे वह वोट नहीं दे पाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ देश में अब भी ज्यादातर लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना नहीं आता है। तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं वोटर लिस्ट में कैसे नाम चेक करें...

    voter
    voter - फोटो : nsvp

    वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले www.nvsp.in पर जाना होगा। यहां लॉग इन करने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

    voter list
    voter list - फोटो : nsvp

    अब बायीं ओर आपको सर्च बॉक्स दिखाई देगा, उस पर टैप करते ही नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज का यूआरएल http://electoralsearch.in है। यहां आप दो तरीकों से अपने नाम को वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहले तरीके में आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें