काम की बात: वोटर लिस्ट में अपना नाम घर बैठे ऐसे चेक करें, बहुत ही आसान है तरीका

कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर मेंwww.nvsp.inटाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।

अब बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएलhttp://electoralsearch.inहोगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।