आप भी बुक कर सकते हैं तत्काल टिकट, बस यह स्मार्ट तरीका पता होना चाहिए

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 31 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
How to book tatkal ticket online through IRCTC website and Rail connect App
How to book tatkal ticket online

    त्योहारी सीजन में तत्काल टिकट को लेकर हमेश से मारामारी रही है। कई लोगों ने 3 महीने पहले टिकट बुक कराएं लेकिन अभी भी उनका टिकट वेटिंग ही है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। अब कंफर्म टिकट के लिए एक ही रास्त है और वह है कि तत्काल में टिकट बुक किया जाए, लेकिन तत्काल टिकट बुक करना भी अपने आप में एक बड़ा काम है। वैसे यदि आप स्मार्ट तरीके से तत्काल टिकट बुक करते हैं तो आपको कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या है तरीका।

    How to book tatkal ticket online
    How to book tatkal ticket online

    सबसे पहले आपके पास आईआरसीटीसी का अकाउंट होना चाहिए और दूसरी सबसे जरूरी चीज आपके पास तेज इंटरनेट का कनेक्शन होना चाहिए। इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड 4-10 एमबीपीएस तक होनी चाहिए। अब आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से वेबसाइट पर या मोबाइल ऐप रेल कनेक्ट पर लॉगिन करना है।

    विज्ञापन
    How to book tatkal ticket online
    How to book tatkal ticket online

    इसके बाद अकाउंट में माय प्रोफाइल मे जाक मास्टर लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करें और उसमें जिन लोगों का टिकट चाहिए, उनके नाम, मोबाइल नंबर आदि भरकर सेव कर लें। इसमें आपको ट्रेन का समय और उसका नाम भी देना होगा। बेहतर होगा कि यह काम आप टिकट बुक करने से पहले ही कर लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    How to book tatkal ticket online
    How to book tatkal ticket online

    अब यदि आप एसी में टिकट चाहते हैं तो 10 बजे, नहीं तो 11 बजे से पहले आईआरसीटीसी के अकाउंट में फोन या लैपटॉप पर लॉगिन करें। जैसे ही आईआरसीटीसी की घड़ी में 10 बजेगा, वैसे ही आपको बुक नाउ का विकल्प मिलेगा और इसी के साथ आपकोSelect From Your master Listका भी बटन दिखेगा।

    How to book tatkal ticket online
    How to book tatkal ticket online

    अब जिनके लिए टिकट बुक करना है उनका नाम चुनें और सही से कैप्चा कोड डालें, क्योंकि कैप्चा कोड के चक्कर में ही 60 फीसदी लोग तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। तो आपसे गुजारिश है कि आप ठीक से कैप्चा कोड भरें और नेक्स्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आप पेमेंट कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें