शौचालय निर्माण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? विस्तार से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
how to apply for toilet subsidy in rajastha, Bihar and other states
How to apply for toilet online

    नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वस्छता को लेकर देश में कई कदम उठाए गए जिनमें से एक शौचालय निर्माण भी है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए शौचालय निर्माण होता है। शौचालय निर्माण योजना के तहत सरकार 12,000 रुपये की अनुदान धनराशि प्रदान करती है जो कि सीधे अभ्यर्थी के अकाउंट में आती है तो आइए शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानते हैं।

    APL CARD DEMO
    APL CARD DEMO

    शौचालय निर्माण के लिए पात्रता

    इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके घर पर शौचालय नहीं है और साथ ही वे गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। इसके अलावा जिन परिवार ने पहले इसके लिए अनुदान ले लिया है, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के लिए वही आवेदन कर सकता है जो संबंधित राज्य का स्थायी निवासी है। साथ ही आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और गरीबी रेखा से नीचे का कार्ड का होना अनिवार्य है। अगली स्लाइड में जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका।

    How to apply for toilet online
    How to apply for toilet online

    यदि आपके पास लैपटॉप या स्मार्टफोन है तो ठीक है नहीं तो अपने किसी दोस्त के लैपटॉप की मदद से आप शौचालय निर्माण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए लैपटॉप में इस लिंक को खोलें http://swachhbharaturban.gov.in/ihhl/InvestorRegistration.aspx

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें