Gas Connection: घर बैठे ऑनलाइन कैसे लें नया LPG कनेक्शन? मोबाइल से ही हो जाएगा सारा काम, जानें सबसे आसान तरीका

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Tue, 07 Apr 2026 04:46 PM IST
सार

New Gas Connection Apply Online:

अगर आप भी गैस एजेंसियों के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं तो अब इस लेख की मदद से आप घर बैठे मिनटों में नया LPG कनेक्शन बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका, जरूरी कागजात और मिस्ड कॉल सर्विस से जुड़ी पूरी जानकारी पाने के लिए पढ़िए ये खास गाइड।

विज्ञापन
how to apply for new lpg connection online: step by step guide for indane, hp and bharat gas
नए कनेक्शन के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन अप्लाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    पहले नया गैस कनेक्शन लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब तकनीक ने इस काम को बेहद आसान बना दिया है। अब आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से घर बैठे Indane, Bharat Gas या HP Gas का नया कनेक्शन ले सकते हैं। अगर आप भी नया LPG कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो इस वेब गाइड में हम आपको इसका पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने वाले हैं।

    इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत (सांकेतिक तस्वीर)
    इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

    क्या-क्या जरूरी दस्तावेज चाहिए?

    ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो, इसलिए पहले से ही अपने फोन या कंप्यूटर में अपनी पहचान के प्रमाण (आईडी प्रूफ) के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी की स्कैन कॉपी तैयार रखें। इसके अलावा, पते के प्रमाण (एडरेस प्रूफ) के तौर पर आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट या फिर पासपोर्ट में से किसी एक डॉक्युमेंट की स्कैन कॉपी अपने पास रखनी होगी। इन जरूरी कागजातों के साथ ही, प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपने बैंक खाते की जानकारी और अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत पड़ेगी।

    गैस कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर)
    गैस कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

    नया LPG कनेक्शन लेने के ऑनलाइन स्टेप्स

    1. वेबसाइट पर जाएं और रजिस्टर करें:

    सबसे पहले अपने पसंद के गैस प्रोवाइडर (जैसे- Indane, HP Gas या Bharat Gas) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां 'New Connection' या 'Register' के विकल्प पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।

    2. कनेक्शन का प्रकार चुनें:

    अकाउंट बनाने के बाद, पोर्टल पर 'New Domestic LPG Connection' (नया घरेलू गैस कनेक्शन) का विकल्प चुनें।

    3. एप्लीकेशन फॉर्म भरें:

    स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। इसी फॉर्म में आपको अपने घर के सबसे नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर (गैस एजेंसी) को भी चुनना होगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें