Tech Tips: Google Maps पर दिख रहा है आपका घर? तो अभी करें ब्लर, जानिए क्यों है जरूरी!

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 03 Jul 2025 09:06 AM IST
सार

Google Maps पर अब आप अपने घर को स्ट्रीट व्यू से ब्लर कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स इसे निजी सुरक्षा का एक अहम कदम मानते हैं और सलाह दे रहे हैं कि लोग अपने घरों की पहचान ऑनलाइन सुरक्षित रखें।

google maps street view house blur security feature
Google Maps - फोटो : FREEPIK

    दुनियाभर में हर महीने 1 अरब से ज्यादा लोग Google Maps का इस्तेमाल करते हैं। यह एप आपके द्वारा चुने गए लोकेशन के आसपास की 360 डिग्री तस्वीरें दिखाकर यात्रियों को रास्ता ढूंढने में मदद करता है। लेकिन इस एप में मौजूद एक ऐसा फीचर है जो आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

    Google Maps
    Google Maps - फोटो : FREEPIK

    स्ट्रीट व्यू बन सकता है प्राइवेसी के लिए खतरा

    Street View गूगल मैप्स की एक सर्विस है जो दुनिया भर की सड़कों की पैनोरमिक इमेज दिखाती है। यह इमेज गूगल की कारों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर घूमकर रिकॉर्ड की जाती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फीचर लोगों की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है। आपके घर की तस्वीर उपलब्ध होने के कारण कोई भी घर की स्थिति और संपत्ति का जायजा ले सकता है। अपराध करने वाले इन जानकारियों का गलत उपयोग कर सकते हैं।

    कार में क्या है इंजन लॉकिंग?
    कार में क्या है इंजन लॉकिंग? - फोटो : AI

    चोर कर सकते हैं टारगेट

    साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि स्ट्रीट व्यू से घर का बाहरी दृश्य किसी भी संभावित चोर को घर की कीमत और वहां खड़े वाहनों के बारे में अंदाजा लगाने में मदद कर सकता है। अगर किसी घर के बाहर महंगी कार जैसे BMW या Mercedes दिख रही है, तो वह घर टारगेट हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें