बिना इंटरनेट इस ऐप से करें लाइफटाइम फ्री कॉलिंग

कई बार ऐसा होता है कि आपको अपने दोस्त से जरूरी बात करनी होती है लेकिन फोन में बैलेंस नहीं होता है। ऐसे आप काफी परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट और बैलेंस लाइफटाइम फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

बिना पैसे और इंटरनेट खर्च किए आप भी लाइफटाइम फ्री में कॉल करना चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले-स्टोर पर जाइए और वहां आपको Bluetooth Walkie Talkie एक ऐप मिलेगी। Bluetooth Walkie Talkie को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और फोन में इंस्टॉल करें।

ऐप को ओपन करें। अब आपको स्क्रीन पर वाई-फाई और रिफ्रेश का बटन दिखेगा। अब आपको अपने जिस दोस्त से बात करनी है उसके फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करवाएं। अब अपने फोन में ऐप को ओपन करें और वाई-फाई और रिफ्रेश बटन पर क्लिक करें।