फेस्टिवल सेल में खरीदारी करने से पहले नोट कर लें ये 9 बातें, नहीं तो हो सकता है धोखा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 10 Oct 2018 01:38 PM IST
Festive season sale Begins on Amazon, Flipkart and paytm, Keep these points in mind while shopping
online shopping fraud

    अमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और स्नैपडील पर त्यौहार को देखते हुए सेल शुरू हुई है। अलग-अलग वेबसाइट्स पर कई तरह के आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं और खास बात यह है कि आप और हम ऐसी सेल का इंतजार भी करते हैं, लेकिन सच कुछ और ही है। एक सच यह भी है कि कई वेबसाइट्स पर फोन की कीमत को ज्यादा लिखा जाता है और फिर उस पर छूट देने का दावा किया जाता है, जबकि वास्तव में आपको कोई छूट मिलती ही नहीं है। तो आइए जानते हैं इस फेस्टिवल सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    FEATURE
    FEATURE

    स्पेसिफिकेशन की जानकारी कंपनी की वेबसाइट से पता करें

    जब भी ऑनलाइन फोन खरीदने जाएं तो उस फोन के फीचर्स के बारे में उस फोन की कंपनी की वेबसाइट से जानकारी लें, क्योंकि कई बार ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स के बारे में गलत जानकारी दी गई होती है।

    best seller
    best seller

    रिव्यू और रेटिंग

    अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से फोन खरीदना ही काफी नहीं है, क्योंकि ये कंपनियां आधिकारिक सेलर नहीं हैं। ऐसे में यह जरूर चेक करें कि आप जिस फोन को खरीदने जा रहे हैं उसे बेचने वाला कौन है और उसके बारे में लोगों ने क्या-क्या रिव्यू दिए हैं। रिव्यू में सच्चाई सामने आ जाती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें