Scam: असली और नकली QR Code में क्या है अंतर? पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो जरूर जानें
QR Code Scams:
QR Code से पेमेंट करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन इसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। इसलिए QR Code स्कैन करने से पहले उसकी असलियत जांचना बेहद जरूरी है, वरना बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ा है। अब लोग नकद पैसे की जगह मोबाइल से ही भुगतान करना ज्यादा पसंद करते हैं। दुकानों, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप और यहां तक कि छोटी दुकानों पर भी QR Code स्कैन करके तुरंत भुगतान किया जा सकता है।
हालांकि इस सुविधा के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। कई साइबर अपराधी नकली QR Code लगाकर लोगों को धोखा देते हैं और उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। इसलिए QR Code स्कैन करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

QR Code को ध्यान से देखें
कई बार ठग असली QR Code के ऊपर अपना नकली QR Code चिपका देते हैं। इसलिए जब भी किसी दुकान या सार्वजनिक जगह पर QR Code से भुगतान करें, तो पहले उसे ध्यान से देखें। अगर QR Code पर किसी तरह का स्टिकर या कागज चिपका हुआ दिखाई दे, तो सतर्क हो जाएं और तुरंत भुगतान करने से बचें।

पेमेंट से पहले नाम जरूर जांचें
जब भी आप QR Code स्कैन करते हैं, तो मोबाइल स्क्रीन पर उस व्यक्ति या दुकान का नाम दिखाई देना चाहिए, जिसे पैसे भेजे जाने वाले हैं। पेमेंट करने से पहले यह जरूर जांच लें कि दिख रहा नाम सही है या नहीं। अगर नाम अलग या संदिग्ध लगे, तो दुकानदार से पूछें की स्कैन करने पर जो नाम दिख रहा है वह उनका है या नहीं।
- सावधान: e-PAN डाउनलोड करने के चक्कर में कहीं गंवा न बैठें अपनी कमाई, PIB ने फर्जी ईमेल को लेकर किया अलर्ट
- Smartphone: स्मार्टफोन बाजार पर एपल का दबदबा, शिपमेंट के मामले में सैमसंग को पीछे छोड़ा
- Apple: भारत बन रहा एपल का मैन्युफैक्चरिंग हब, दुनिया का हर चौथा आईफोन देश में हो रहा तैयार
- Tech Tips: बिना ब्लॉक किए ही रुक जाएंगे फालतू कॉल्स! फोन की इस जादुई सेटिंग को आज ही करें ऑन