पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले यह चेतावनी पढ़ लें, नहीं तो पछताएंगे

यदि आप भी पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे है, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस समय इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं, जो लोगों पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जैसी हैं लेकिन वास्तव में नकली गहैं। ये वेबसाइट लोगों को चूना लगा रही हैं। पासपोर्ट विभाग ने इसी साल जनवरी में कई फर्जी साइट्स के नाम का खुलासा किया है, जो लंबे समय से पासपोर्ट के नाम पर लोगों को ठगती आ रही थीं और अब कुछ नई पासपोर्ट वेबसाइट्स के बारे में जानकारी मिली है जिनसे आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इन फर्जी साइट के बारे में...

इस साइट पर http://www.passport-seva.in/ आपका डाटा लीक हो सकता है और हैकर्स आपको चूना लगा सकते हैं। यह भी संभव है कि इस वेबसाइट पर जाने की वजह से आपके फोन में वायरस पहुंच जाएं।

अगर आप इस साइट https://www.indiapassport.org/ पर जाकर पासपोर्ट के आवेदन कर सकते हैं, तो इससे आपका डाटा लीक हो जाएगा। इसके अलावा आपको लाखों रुपये का चूना लग सकता है।