घर बैठे हर महीने कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की कमाई, IRCTC दे रहा है शानदार मौका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 May 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Offers: Earn up to Rs 80,000 per month by becoming authorised IRCTC booking agent
becoming authorised IRCTC booking agent

    यदि आपके घर पर भी इंटरनेट की सुविधा है और आप बेरोजगार हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप हर महीने घर बैठे 80 हजार रुपये तक अपनी कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) दे रही है। बस जरूरी है कि आपके पास कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन हो। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    irctc
    irctc

    यदि आप बेरोजगार हैं और घर से ही काम करना चाहते हैं तो आप IRCTC का अधिकृत एजेंट बन सकते हैं और अपनी कमाई कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 55 प्रतिशत रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। यदि आप IRCTC के अधिकृत एजेंट हैं तो आप टिकट बुक करके कमीशन से अपनी कमाई कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें IRCTC के एजेंट बनने के फायदे

    घर बैठे हर महीने कर सकते हैं 80,000 रुपये तक की कमाई, IRCTC दे रहा है शानदार मौका
    फोटो : pti

    यदि आप एक IRCTC के एजेंट हैं तो आप थोक में टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आम जनता के लिए जेनरल बुकिंग खुलने के 15 मिनट के अंदर आपको तत्काल टिकट बुक करने का विकल्प मिलता है। टिकट को कैंसिल करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आप रेल, प्लेन, होटल की भी बुकिंग कर सकते हैं। एक IRCTC एजेंट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट की बुकिंग भी कर सकता है। अगली स्लाइड में जानें एजेंट बनने के लिए क्या करना होगा।

    Uttarakhand Board 2019 परीक्षा परिणाम जल्द होंगे घोषित, देखने के लिए रजिस्टर करें

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें