भूलकर भी किसी को ना बताएं मां का नाम, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 15 Jan 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Don't share your mothers name to anyone unless you bank account may be empty
hack

    कई लोग अपने माता-पिता का नाम गर्व से लोगों को बताते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मां का नाम बताना आपको इतना भारी पड़ सकता है कि आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। इसकी पुष्टि खुद भारतीय स्टेट बैंक ने की है। आरबीआई ने इसके लिए बकायदा 17 करोड़ ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    RBI
    RBI

    आरबीआई ने अपने करीब 17 करोड़ डेबिट कार्ड धारकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ग्राहक किसी भी सूरत में किसी को भी अपनी मां का नाम ना बताएं, क्योंकि इसके जरिए ठग आपके बैंक तक पहुंच सकते हैं और आपका खाता खाली हो सकता है।

    d
    d

    दरअसल बैंक का कहना है कि जब भी कोई ग्राहक अपने डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट करता हैं तो सिक्योंरिटी वाले सवाल में मां का नाम या आपका घर का नाम मांगा जाता है। ऐसे में मां का नाम किसी के साथ शेयर करना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि सिक्योरिटी सवाल के जरिए हैकर आपके खाते तक पहुंच सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें