Tech Tips: सस्ते फोन से भी आएंगे ऐसे शानदार फोटो, कि तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग, याद रखें ये 6 आसान ट्रिक्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sat, 26 Apr 2025 07:00 AM IST
सार

Smartphone Photography Hacks:

आप अपने सस्ते स्मार्टफोन से भी शानदार फोटो खींच सकते हैं। इसके लिए आपको यहां बताए जाने वाले कुछ फोटोग्राफी हैक्स बहुत काम आएंगे।

click amazing photos from basic smartphone camera know these photography hacks
सस्ते स्मार्टफोन से लें शानदार तस्वीरें - फोटो : AI

    आज के दौर में स्मार्टफोन हर इंसान का सबसे करीबी साथी बन गया है। आप जहां कहीं भी जाते हैं अपना स्मार्टफोन साथ में ले जाते हैं और जरूरत पड़ने पर फोटो भी क्लिक कर लेते हैं। हालांकि, बेहतरीन फोटो खींचने के लिए सिर्फ कैमरे के मेगापिक्सल मायने नहीं रखते, बल्कि उसे इस्तेमाल करने का तरीका सबसे अहम होता है।

    अगर आपके पास एक सस्ता फोन है और आप चाहते हैं कि उससे शानदार फोटो खींचे, तो आपको कुछ फोटोग्राफी ट्रिक्स जानने होंगे, जिनका उपयोग करना काफी आसान है। यहां हम आपको 6 जरूरी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप एक नॉर्मल स्मार्टफोन से भी अच्छी तस्वीरें खींच पाएंगे।

    ग्रिड लाइन का करें इस्तेमाल
    ग्रिड लाइन का करें इस्तेमाल - फोटो : AI

    ग्रिड लाइन का करें इस्तेमाल

    फोटोग्राफी का सबसे बुनियादी रूल ग्रिड लाइन का इस्तेमाल कर कंपोजिशन सुधारना है। ये फीचर "रूल ऑफ थर्ड्स" को फॉलो करने में मदद करता है, जिससे आपकी तस्वीर संतुलित और आकर्षक बनती है। फोन कैमरे की सेटिंग्स में जाकर ग्रिड लाइन ऑन करें और विषय को ग्रिड की रेखाओं या उनके इंटरसेक्शन पर रखें।

    नैचुरल लाइट का उठाएं फायदा
    नैचुरल लाइट का उठाएं फायदा - फोटो : AI

    नैचुरल लाइट का उठाएं फायदा

    प्राकृतिक रोशनी में खींची गई तस्वीरें हमेशा बेहतर आती हैं। फ्लैश का कम से कम उपयोग करें और कोशिश करें कि जहां आप फोटो लें वहां नैचुरल लाइट आ रही हो। फोटो लेने के लिए दिन के समय का भरपूर उपयोग करें। इस समय की रोशनी न सिर्फ तस्वीर को गर्माहट देती है, बल्कि चेहरों को भी खूबसूरती से उभारती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें