काम की बात: घर में रखे हैं पुराने गैजेट्स तो यहां बेचें, मिलेंगे मोटे पैसे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 16 Nov 2022 04:31 PM IST
Best Websites To Sell Old Gadgets or Unwanted Electronics Online Know Details In Hindi
Best Websites To Sell Old Gadgets - फोटो : iStock

    नए गैजेट्स खरीदने के बाद कई लोग अपने पुराने गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को घर में ही रखे रहते हैं। ऐसे में यह गैजेट्स ना तो उपयोग में आते हैं लेकिन घर में अनावश्यक जगह जरूर घेर लेते हैं। हालांकि, अब कई ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मोबाइल जैसे गैजेट्स को एक्सचेंज करने की सुविधा मिलने लगी है, पर बाकी अन्य गैजेट्स को घर में रखकर धूल लगवाने से बेहतर है कि उसे भी बेच दिया जाए। यदि आप भी घर में पड़े पुराने गैजेट्स को बेचकर मोटे पैसे बनाना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऑनलाइन वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और टीवी से लेकर AC तक को बेच सकते हैं और अच्छे पैसे हासिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।

    Cashify
    Cashify - फोटो : Cashify

    कैशिफाई

    कैशिफाई पर स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी, कैमरा, आईमैक, गेमिंग कॉन्सोल और AC जैसे कई गैजेट्स को बेचा जा सकता है। इस वेबसाइट पर आपको गैजेट्स की अच्छी कीमत भी मिल जाएगी। स्मार्टफोन्स के मामले में इस साइट पर अन्य साइट्स की तुलना में काफी बेहतर कीमत मिल जाती है। इस ऑनलाइन वेबसाइट के द्वारा आप आसानी से कम समय में ही अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं।

    2gud
    2gud - फोटो : 2gud

    2gud

    कैशिफाई की तरह ही 2gud पर भी स्मार्टफोन, टैबलेट, गेमिंग कॉन्सोल और टीवी जैसे कई गैजेट्स को बेचा जा सकता है। फ्लिपकार्ट की स्वामित्व वाली इस साइट पर गैजेट्स को बेचने के साथ-साथ खरीदा भी जा सकता है। इस साइट पर रिटर्न ऑप्शन भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें