काम की बात: Facebook वीडियो डाउनलोड के लिए बेस्ट वेबसाइट, नोट करके रख लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Nov 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
How to Download Facebook Videos Know Downloader Websites for FB Videos Check Here
Facebook Video Downloaders - फोटो : अमर उजाला

    फेसबुक आज दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। तमाम अन्य साइट्स की लोकप्रियता के बाद भी फेसबुक की लोकप्रियता टॉप पर है। हाल ही में फेसबुक ने फेसबुक रील्स पेश किया है जो कि इंस्टाग्राम रील्स की तरह है। फेसबुक हमें तमाम तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं जिनमें वीडियो से लेकर फोटो और टेक्स्ट होते हैं। फोटो को फेसबुक से डाउनलोड करना तो बहुत ही आसान है लेकिन वीडियो को सीधे तौर पर डाउनलोड करने की कोई सुविधा नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Facebook वीडियो डाउनलोड करने के लिए टॉप-5 वेबसाइट के बारे में बताएंगे।

    CleverGet Video Downloader
    CleverGet Video Downloader - फोटो : CleverGet Video Downloader

    CleverGet Video Downloader

    CleverGet Video डाउनलोडर को पहले Leawo Video डाउनलोडर के नाम से जाना जाता था। मैक या विंडोज के लिए यह बेस्ट वीडियो डाउनलोडर है। इस साइट की मदद से आप 1000 से अधिक वेबसाइट के वीडियो, शोज, लाइव स्ट्रीमिंग और म्यूजिक वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। यह साइट YouTube, Instagram, Yahoo, MyVideo, Dailymotion को भी सपोर्ट करती है यानी इनके वीडियो भी आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

    VideoProc
    VideoProc - फोटो : VideoProc

    VideoProc

    VideoProc भी वीडियो डाउनलोडिंग के लिए एक बेस्ट वेबसाइट है। VideoProc पर आप किसी वीडियो की साइज को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा VideoProc 4K/HDR वीडियो, ऑडियो और DVDs को कंवर्ट करने में भी सक्षम है। यहां से आप शॉर्ट वीडियो को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें