काम की खबर: ATM से निकाला पैसा और अकाउंट से कट गया लेकिन हाथ में नहीं आया तो ऐसे मिलेगा

Asif Iqbal
टेक डेस्क, अमर उजालाAsif Iqbal
Fri, 22 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
ATM withdrawal but cash not received then what to do, All you need to know
atm tips

    कई बार ऐसा होता है कि हम एटीएम से पैसे निकालते हैं और खाते से पैसे तो कट जाते हैं लेकिन हाथ में पैसे मिलते नहीं। ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा। ऐसे में हम घबरा जाते हैं लेकिन ऐसे हालात में आपको परेशान होने की नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है, क्योंकि आप इस बात लेकर निश्चिंत रहें कि आपका पैसा कहीं गया नहीं है। आपका पैसा आपको निश्चित तौर पर मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे?

    RBI
    RBI

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया क्या कहता है

    सबसे पहले आपको बता दें कि आरबीआई के नियम के मुताबिक यदि आप अपने बैंक या किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं और खाते से पैसे कट जाते हैं लेकिन आपको पैसे नहीं मिलते हैं तो आपके पैसे जरूर वापस आएंगे, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं।

    sbi atm
    sbi atm

    एटीएम से पैसे निकालते समय खाते से पैसे कट जाने और पैसे नहीं मिलने की स्थिति में सबसे पहला काम यह है कि आप संबंधित बैंक के किसी भी संबंधित बैंक में जाकर इसकी जानकारी दें। यदि बैंक बंद है तो आप अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें