Festive Sale: अमेजन-फ्लिपकार्ट से करने वाले हैं फेस्टिव सीजन शॉपिंग? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Festive Season Sale Mistakes To Avoid:
त्योहारों का सीजन आते ही लोग खरीदारी में मशगूल हो जाते हैं, लेकिन छोटी-छोटी लापरवाहियां जेब पर भारी पड़ सकती हैं। जानिए वे 5 गलतियां जिनसे बचकर आप अपनी फेस्टिव शॉपिंग को रिस्क-फ्री और बजट-फ्रेंडली बना सकते हैं।

अमेजन, फ्लिपकार्ट और कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर बहुत जल्द फेस्टिव सीजन सेल की शुरूआत होने वाली है। त्योहारों की खुशी में लोग फोन, लैपटॉप और गैजेस्ट खरीदने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। बाद में ये लापरवाहियां जेब पर भारी पड़ती हैं। यहां हम आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फेस्टिव सीजन शॉपिंग में करने से बचना चाहिए।

1. बिना बजट तय किए शॉपिंग शुरू न करें
सबसे बड़ी गलती है, त्योहार की खरीदारी बिना तय बजट के शुरू करना। बिना सीमा तय किए खर्च करने से खर्चा बढ़ता चला जाता है और आखिर में जेब ढीली हो जाती है। बेहतर होगा कि पहले से बजट तैयार करें और उसी के हिसाब से गिफ्ट, सजावट और अन्य सामान पर खर्च करें।

2. डिस्काउंट और सेल के झांसे में मत पड़ें
त्यौहारों में मार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स की भरमार रहती है। फ्लैश सेल, लिमिटेड टाइम ऑफर जैसी ट्रिक्स आपको तुरंत खरीदारी करने के लिए उकसाती हैं। लेकिन हर ऑफर फायदेमंद नहीं होता। सोच-समझकर तय करें कि वाकई में डील आपके काम की है या सिर्फ मार्केटिंग चाल है।