Amazon Flipkart Sale: फायदा उठाने के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, फर्जी लिंक्स के जाल को ऐसे समझें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 18 Sep 2025 02:48 PM IST
सार

Festive Sale Fake Shopping Link Scam:

फेस्टिव सेल शुरू होने से पहले ही स्कैमर्स सक्रिय हो गए हैं। WhatsApp और सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक्स और स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिन पर भरोसा करना आपके बैंक अकाउंट और निजी जानकारी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
amazon flipkart festive season sale scams fake website link how to avoid
फेस्टिव सीजन सेल - फोटो : Adobe Stock

    फेस्टिव सीजन आते ही Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days जैसी बड़ी सेल का इंतजार हर किसी को होता है। लेकिन जहां लोगों में डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदारी करने का उत्साह होता है, वहीं ठग भी इस मौके का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं। इस साल सेल शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं और स्कैमर्स पहले से ही लोगों को फंसाने के लिए फेक स्क्रीनशॉट्स और नकली लिंक्स शेयर करने लगे हैं।

    WhatsApp और दूसरे मैसेजिंग एप्स पर कई फॉरवर्डेड मैसेज घूम रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 1 रुपये में फोन मिल रहा है, जबकि असली कीमत 20,000 से 40,000 रुपये तक बताई जाती है। लोग इन झूठे दावों पर भरोसा करके लिंक पर क्लिक कर देते हैं और ठगी का शिकार बन जाते हैं।

    एआई से और शातिर हो गए स्कैमर्स
    एआई से और शातिर हो गए स्कैमर्स - फोटो : Instagram

    एआई से और शातिर हो गए स्कैमर्स

    AI तकनीक ने स्थिति को और अधिक मुश्किल बना दिया है। अब स्कैमर्स के लिए Amazon या Flipkart जैसी दिखने वाली क्लोन वेबसाइट्स और स्क्रीनशॉट्स बनाना बेहद आसान हो गया है। यही वजह है कि असली और नकली साइट्स में फर्क करना आम लोगों के लिए चुनौती बन गया है।

    ठग इन फेक वेबसाइट्स पर बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला पेमेंट पेज बना देते हैं। यूजर को लगता है कि वह असली साइट पर खरीदारी कर रहा है, लेकिन जैसे ही पेमेंट होता है, पैसा सीधे स्कैमर्स के अकाउंट में चला जाता है। कभी-कभी तो आपकी निजी जानकारी और फोटो भी गलत हाथों में पहुंच जाती है।

    फेक वेबसाइट
    फेक वेबसाइट - फोटो : Freepik

    असली-नकली के अंतर को पहचाने

    इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें। अगर कोई लिंक संदिग्ध लगे तो उस पर भरोसा न करें। सबसे सुरक्षित तरीका है कि खुद से Amazon या Flipkart का एप या आधिकारिक वेबसाइट खोलकर ऑफर्स चेक करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें