अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल: डेबिट कार्ड पर EMI कैसे लें, एक-एक स्टेप में समझें

फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल शुरू हो गई है। स्मार्ट टीवी और फ्रिज पर तो 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इस बार की सेल की सबसे खास बात यह है कि आप डेबिट कार्ड के माध्यम से भी आईएमआई ले सकते हैं। डेबिड कार्ड से ईएमआई पर स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि डेबिट कार्ड के माध्यम से फोन ईएमआई पर कैसे लें। आइए हम आपको एक-एक स्टेप में बताते हैं और डेबिट कार्ड पर ईएमआई की शर्तों को भी जानते हैं।

कौन-कौन बैंक के डेबिट कार्ड पर मिलेगी ईएमआई
बता दें कि फिलहाल एचडीएफसी, एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर ईएमआई मिल रहा है। ये तीनों बैंक के डेबिट कार्ड की मदद से आप फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों वेबसाइट्स से ईएमआई पर फोन खरीद सकते हैं। वहीं एसबीआई के क्रेडिट पर ईएमआई सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। अगली स्लाइड में जानें डेबिड कार्ड पर ईएमआई की शर्तें।

सबसे पहले आपको बता दें कि यदि आप फ्लिपकार्ट से डेबिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो आपके पास HDFC, AXIS, ICICI और एसबीआई का डेबिट कार्ड होना चाहिए, क्योंकि किसी अन्य बैंक के डेबिट कार्ड पर आपको ईएमआई नहीं मिलेगा, वहीं यदि आप अमेजन से डेबिड कार्ड पर ईएमआई के साथ खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके पास HDFC, AXIS, ICICI का डेबिट कार्ड होना चाहिए। अमेजन पर एसबीआई की डेबिट कार्ड का विकल्प नहीं है।