AC Cleaning Tips: एसी साफ करने चक्कर में न करें ये गलती, खराब हो सकते हैं महंगे पार्ट्स; बढ़ सकता है बड़ा खर्च

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 06 Jun 2026 07:22 AM IST
सार

Air Conditioner Cleaning

: गर्मी बढ़ते ही लोग अपने घर के एयर कंडीशनर को खुद ही साफ करने में जुट जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना सही जानकारी के बिना की गई यह सफाई आपके एसी के सबसे महंगे पार्ट्स जैसे कंप्रेसर और पीसीबी को पल भर में फूंक सकती है? आइए जानते हैं कि आखिर AC चमकाने के चक्कर में लोग कौन सी बड़ी गलतियां कर रहे हैं, और कैसे आप हजारों का नुकसान होने से बचा सकते हैं?

AC Cleaning Tips: Avoid making mistake while cleaning AC, expensive parts  get damaged
एसी केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    AC Maintenance Tips

    : कूलिंग बनाए रखने के लिए एसी की नियमित सफाई जरुरी है। अधिकतर लोग इसी के चक्कर में एसी की डीप क्लीनिंग शुरू कर देते हैं और अनजाने में वह ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे कॉइल, कंप्रेसर, PCB और फैन मोटर जैसे महंगे पार्ट्स खराब हो सकते हैं। नतीजा यह होता है कि कूलिंग कम हो जाती है और मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप भी अपने AC की सफाई खुद करते हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन-सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं और सही तरीका क्या है।

    एसी केयर टिप्स
    एसी केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    AC Cooling Problem: एसी साफ करते समय सबसे बड़ी गलती?

    कई लोग आउटडोर यूनिट को साफ करने के लिए प्रेशर वॉशर या हाई प्रेशर वॉटर जेट का इस्तेमाल करते हैं। यह तरीका देखने में आसान लगता है, लेकिन इससे कॉइल्स के पतले एल्यूमिनियम फिन्स मुड़ या चपटे हो सकते हैं।फिन्स खराब होने पर हीट एक्सचेंज प्रभावित होता है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह महंगे रिपेयर की वजह भी बन सकता है।

    एसी केयर टिप्स
    एसी केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Indoor Unit Cleaning: इनडोर यूनिट पर सीधे पानी डालना पड़ सकता है भारी

    इनडोर यूनिट के अंदर पीसीबी, फैन मोटर और इलेक्ट्रिकल वायरिंग मौजूद होती है। अगर सफाई के दौरान सीधे पानी डाल दिया जाए, तो शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन हिस्सों की सफाई के लिए ड्राई ब्रश, वैक्यूम क्लीनर या खास एसी फोम क्लीनर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें